Fri. Dec 5th, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटेलिजेंस कंम्यूनिटी के जनरल इंस्पेक्टर माइकल एटकिंसन को उनके पद से हटाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटेलिजेंस कंम्यूनिटी के जनरल इंस्पेक्टर माइकल एटकिंसन को उनके पद से हटा दिया है। ट्रंप ने इसकी जानकारी सीनेट इंटेलिजस कमेटी को शुक्रवार को दी। द एसोसिएटेड प्रेस ने न्यूज एजेंसी एफपी को दी जानकारी के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन की तरफ से इस फैसले को लेकर कमेटी को पत्र भेज दिया गया है। पत्र में ट्रंप ने लिखा कि उन्हें इंस्पेक्टर जनरल के रूप में सेवारत नियुक्तियों में विश्वास है लेकिन अब उन्हें जनरल इंस्पेक्टर माइकल एटकिंसन पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह उन्हें हटा रहे हैं।

क्या है मामला

दरअसल, ट्रंप पर महाभियोग का मामला लगा हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति पर दबाव डाला कि वह बाइडेन और उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के दावों की जांच करवाए। बता दें कि बाइडेन उनके एक प्रतिद्वंद्वी हैं जो अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। इन आरोप के बाद अमेरिका की तरफ से शुरू से ही खंडन होता रहा है। इन आरोपों के बाद अमेरिका की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पलोसी ने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी।

हालांकि, ट्रंप ने इसकी जांच के दौरान माना की उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी के बारे में चर्चा की थी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने सैन्य मदद रोकने की धमकी इसलिए दी ताकि यूरोप भी मदद के लिए आगे आए।

पहले भी ट्रंप पर महाभियोग चलाने की हुई थी चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पहले भी महाभियोग चलाने की बात हुई थी। साल 2016 में हुए चुनाव को प्रभावित करने के लिए रूस के साथ ट्रंप के मिलीभगत के आरोपों के बाद उन पर महाभियोग चलाने की चर्चा गर्म हुई थी। इसके अलावा ट्रंप पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दो महिलाओं के साथ अंतरंग संबंधों को गुप्त रखने के रिश्वत देने के आरोप लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed