Fri. Nov 20th, 2026

रुड़की में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव

 रुड़की : देर रात रुड़की में कोरोना का नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। अब राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है। वहीं रुड़की के पनियाला निवासी कोरोना संक्रमित युवक की दो बहनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक बहन की उम्र 18, दूसरी की उम्र 16 साल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को देर रात उक्त युवक की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें ज्वालापुर के मौहल्ला पांवधोई निवासी 22 वर्षीय युवक को कोरोना होने की पुष्टि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *