Tue. Feb 10th, 2026

ज्योतिरादित्य और उनकी मां को बुखार और गले में इंफेक्शन, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती; सैंपल जांच के लिए भेजे

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे को बुखार और गले में इंफेक्शन हो गया है। दोनों को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण है। बताया जा रहा है कि दोनों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल रिपोर्ट के आने का इंतजार है।

ग्वालियर में सूत्रों के मुताबिक, पांच दिन पहले ज्योतिरादित्य, उनकी मां माधवी राजे, पत्नी प्रियदर्शिनी, बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या राजे का कोरोना टेस्ट हुआ था। प्रियदर्शनी और बेटा-बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि ज्योतिरादित्य और उनकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। इसके बाद से ही दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल भर्ती हैं। भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से दिल्ली चले गए थे। लॉकडाउन के दौरान वे दिल्ली में ही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed