Fri. May 1st, 2026

मध्य प्रदेश में हादसा / शहडोल में खदान धंसने से 6 की मौत, 4 की हालत गंभीर; 6 दबे होने की आशंका

शहडोल. शहडोल में शनिवार को छुई मिट्‌टी (सफेद मिट्टी) की खदान धंसने से 6 लोगों की मौत हो गई। 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी 6 लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय विधायक शरद कोल ने फोन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया और मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया

बारिश की वजह से बचाव में परेशानी आ रही

घटना जिले के ब्यौहारी थाना के पपरेड़ी गांव की है। यहां पर प्रशासन ने खदान में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी बुला ली है, लेकिन बारिश के कारण बचाव के काम में परेशानी आ रही है। कलेक्टर सत्येंद्र सिंह और एसपी सत्येंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए हैं। गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *