Wed. Feb 11th, 2026

नेताओं में कोरोना / अभिषेक मनु सिंघवी का टेस्ट पॉजिटिव, खुद को होम क्वारैंटाइन किया; आप के सत्येंद्र जैन की रिपोर्ट निगेटिव आई

नई दिल्ली. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। उधर, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सिंघवी को हल्का बुखार था। इसके बाद उन्होंने जांच करवाई। पत्नी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। इसके पहले संजय झा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव आई थी, लेकिन दोनोें संक्रमण से उबर चुके हैं।

जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी गई थी
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की रिपोर्ट 17 जून को पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। उन्हें पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालात बिगड़ने पर उन्हें प्लाज्मा थैरेपी के लिए मैक्स अस्पताल भेजा गया था। प्लाज्मा थैरेपी के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया।

केजरीवाल को भी थी बुखार-खराश की शिकायत
9 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी बुखार और खराश की शिकायत थी। इसके बाद उनका भी कोरोना टेस्ट किया गया था। लेकिन, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आप नेता आतिशी मर्लेना, दिल्ली सरकार की सलाहकार अभिनंदिता माथुर और आप के मीडिया पैनलिस्ट अक्षय मराठे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ये नेता अभी भी क्वारैंटाइन हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed