Sat. Jun 20th, 2026

मॉरिशस को भारत की सौगात:मोदी ने मारिशस के पीएम जगन्नाथ के साथ वहां के सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्धाटन किया, भारत की मदद से इसे तैयार किया गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मॉरिशस के सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस दौरान मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ भी मौजूद रहे। यह बिल्डिंग राजधानी पोर्ट लुईस में बनाई गई है। इसको तैयार करने में भारत ने सहयोग दिया है।

2016 में भारत ने मॉरिशस को 35.3 करोड़ डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था। इससे यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग इसी कड़ी का हिस्सा है। 100 बेड का एक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी तैैयार किया जा रहा है।

मोदी ने मॉरिशस की मेट्रो परियोजना का भी उद्घाटन किया था

2019 में मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ वहां के मेट्रो एक्सप्रेस और एक अस्पताल के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया था। भारत की मदद से तैयार की जा रही मेट्रो परियोजना के तहत सितंबर 2019 में ही 12 किमी. लाइन बिछा ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *