Fri. Jan 16th, 2026

सीआईएसएफ के जवान ने प्लेन गिरता देख कंट्रोल रूम को सूचना दी, तुरंत रेस्क्यू शुरू होने से कई लोगों की जान बच गई

केरल के कोझीकोड में शुक्रवार शाम हुए विमान हादसे में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। सीआईएसएफ के जवान अजीत सिंह ने हादसे की आंखों देखी बताई। उनकी बातों से पता चला कि तुरंत रेस्क्यू शुरू होने से कई लोगों की जान बच गई।

अजीत सिंह ने बताया, ‘शाम करीब 7.30 बजे ड्यूटी के दौरान मैं अपने एक साथी से बात कर रहा था। इसी बीच मैंने देखा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान डिस्बैलेंस होकर पैरामीटर रोड की तरफ नीचे गिर रहा है। तभी मैंने तुरंत कंट्रोल रूम को इन्फॉर्म किया, तब तक विमान नीचे गिर चुका था।’

‘मैंने कंट्रोल रूम को बताया और लाइन में कॉल किया। उसके बाद अथॉरिटी, फायर टीम और लाइन मेंबर रेस्क्यू के लिए आ गए। हमने गेट नंबर-8 को तुरंत खोला, 25-30 वॉलंटियर अंदर आए, एक जेसीबी अंदर आई और मलबे में दबे पैसेंजर को निकालना शुरू कर दिया। हम सीआईएसएफ वाले अंदर से रेस्क्यू कर रहे थे। इतने में गेट नंबर-8 से एंबुलेंस आईं और यात्रियों को इलाज के लिए ले जाना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *