Fri. May 1st, 2026

सेविला मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार फाइनल में, यूनाइटेड एक सीजन में तीन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारने वाला पहला इंग्लिश क्लब

स्पेन का फुटबॉल क्लब सेविला रिकॉर्ड छठी बार यूरोपा लीग के फाइनल में पहुंचा। उसने रविवार को हुए सेमीफाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराया। इस हार के साथ ही यूनाइटेड किसी एक सीजन में तीन अलग-अलग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारने वाला पहला इंग्लिश क्लब बना।

यूरोपा लीग से पहले, काराबाओ कप के सेमीफाइनल में उसे मैनचेस्टर सिटी और एफए कप के सेमीफाइनल में चेल्सी ने शिकस्त दी थी। इसके साथ ही यूरोपा लीग के नॉक आउट फेज में मैनचेस्टर यूनाइटेड का 15 मैच से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *