Thu. Dec 11th, 2025

पूर्व सीएम अखिलेश की लोगों से अपील:आज रात 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ दीये जलाएं, ताकि जनता की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सूबे की योगी सरकार पर तीखा हमला किया है। अखिलेश ने ट्वीट कर युवाओं से अपील की है कि 9 सितंबर को 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ दिए जलाएं ताकि आपकी आवाज सरकार के कानों तक पहुंच जाए। वहीं भाजपा ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो अपने कार्यकाल को याद करें जिसमें केवल जातिवाद और भ्रष्टाचार का ही बोलबाला था

सपा ने कहा- सरकार ने रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया

सपा नेता सुनील सिंह साजन का कहना है कि सीएम योगी ने नौजवानों से जून तक एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया। नौजवानों ने 5 बजे 5 मिनट ताली थाली बजाई, 8 बजे 8 मिनट तक दिए जलाए लेकिन कोई फायदा नही हुआ। अब सरकार को जगाने के लिए नौजवान आज 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ दिए जलाएंगे।

भाजपा का दावा- योगी सरकार में सबका साथ सबका विकास
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी का कहना है कि, अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर उठकर नियुक्तियां की होती तो उन्हें आज ये बात नहीं कहनी पड़ती। उनके द्वारा जितने भी भर्ती बोर्ड बनाए गए थे सभी भ्रष्टाचार जातिवाद में लिप्त थे। उनके भर्ती बोर्ड को माननीय उच्च न्यायालय ने भंग किया था।

उन्होंने कहा कि उच्च सेवा का जो भर्ती बोर्ड बना था उसके चेयरमैन अनिल यादव पर हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच चल रही है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव को यह नहीं भूलना चाहिए पुलिस की दो लाख भर्तियां नहीं की थी। जिसके वजह से उनके समय मे क्राइम बहुत बढ़ रह था। आज सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस के कम से कम डेढ़ लाख लोगों की भर्तियां की है। सबका साथ सबका विकास के तहत भर्तियां कर रही है न कि पूर्व की सरकार की तरह जातिवाद क्षेत्रवाद देखकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *