Sun. Nov 16th, 2025

28 में से 19 सीटें बीजेपी और 9 सीटें कांग्रेस ने जीती, 14 में से 11 मंत्री जीते, इमरती देवी, एंदल सिंह और गिर्राज दंडोतिया हारे

प्रदेश की 24 सीटों पर हुए उप चुनाव में बीजेपी ने 19 सीटें जीत कर प्रदेश को स्थायी सरकार दी है। इसके साथ ही विधानसभा में बीजेपी की सीटें 107 से बढ़कर 126 हो गई हैं। जबकि बहुमत के लिए 115 सीटें होनी चाहिए। अब बीजेपी के पास बहुमत से 11 सीटें ज्यादा हैं।

कांग्रेस को केवल 9 सीटें मिली हैं। बतौर विपक्ष विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का आंकड़ा 96 हो गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिसमें से एक सीट दमोह कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई है, जिसके बाद सीटों की मौजूदा संख्या 229 है।

सिंधिया समर्थक 11 में से 9 मंत्री जीते हैं। डबरा से इमरती देवी को हार का सामना करना पड़ा है। इमरती देवी को उनके ही समधी सुरेश राजे ने हराया है। जबकि गिर्राज दंडोतिया को रवींंद्र सिंह ने हराया है। इसके अलावा सुमावली से मंत्री एंदल सिंह कंसाना चुनाव हार गए हैं।

बड़े मार्जिन से जीते मंत्री

उप चुनाव में दो से तीन मंत्री बड़े मार्जिन से जीते हैं। सांची से चुनाव लड़ने वाले प्रभुराम चौधरी ने 63 हजार से ज्यादा की लीड लेकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इसके बाद बम्हौरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया ने 53 हजार से ज्यादा के अंतर से जीत दर्ज की है।

3 वरिष्ठ विधायकों को मिला मंत्री बनने का मौका

शिवराज सरकार के दो मंत्री इमरती देवी, गिर्राज सिंह दंडोतिया और एंदल सिंह कंसाना चुनाव हार गए हैं। ऐसे में बीजेपी के तीन वरिष्ठ विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल गया है। ऐसा माना जा रहा है कि शिवराज सरकार में मंत्री रहे संजय पाठक, राजेंद्र शुक्ला और रामपाल सिंह को एक बार फिर कैबिनेट में आने का मौका मिलेगा।

पोहरी सीट पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर

पोहरी सीट से मंत्री सुरेश धाकड़ चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के कैलाश कुश्वाहा को हराया है। एक मात्र सीट पोहरी सीट है, जहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर आई है। यहां से कांग्रेस ने हरिवल्लभ शुक्ला को मैदान में उतारा था।

इमरती देवी को कलेक्टर के बूते जीतने का बयान देने से नहीं मिला फायदा

चुनाव के दौरान डबरा ऐसी सीट थी, जहां कमलनाथ के आइटम वाले बयान को बीजेपी ने जमकर उठाया। यहां से बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी ने आंसू बहा कर इसे भावनात्मक मुद्दा बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इसका फायदा नहीं मिला। इतना ही नहीं, इमरती देवी ने कलेक्टर के बूते चुनाव जीतने का बयान दिया था। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ, लेकिन यह भी उन्हें जीत नहीं दिला सका।

सीट

जीते

निकटतम

जीत का अंतर

सुमावली अजबसिंह कांग्रेस एंदल सिंह कंसाना 10947
मुरैना राकेश मवई कांग्रेस रघुराज सिंह कंसाना 5751
दिमनी रवींद्र सिंह कांग्रेस गिर्राज दंडोतिया 26467
अम्बाह कमलेश जाटव बीजेपी सत्यप्रकाश 13892
मेहगांव ओपीएस भदौरिया बीजेपी हेमंत कटारे 12036
गोहद मेवाराम जाटव कांग्रेस रणवीर जाटव 11899
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह बीजेपी सुनील शर्मा 33123
ग्वालियर पूर्व सतीश सिकरवार कांग्रेस मुन्नालाल गोयल 8555
डबरा सुरेश राजे कांग्रेस इमरती देवी 7633
भांडेर रक्षा सिरोनिया बीजेपी फूलसिंह बरैया 161
करैरा प्रागीलाल कांग्रेस जसवंत जाटव 30641
पोहरी सुरेश धाकड़ बीजेपी कैलाश कुश्वाहा बीएसपी 22496
बम्हौरी महेंद्र सिंह सिसौदिया बीजेपी केएल अग्रवाल 53153
अशोक नगर जजपाल सिंह जज्जी बीजेपी आशा दोहरे 14630
मुंगावली ब्रजेंद्र सिंह यादव बीजेपी कन्हैया राम 21469
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत बीजेपी पारुल साहू 40991
मलहरा प्रद्युम्न सिंह बीजेपी रामसिया भारती 17567
अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह बीजेपी विश्वनाथ सिंह 34864
सांची प्रभुराम चौधरी बीजेपी मदनलाल 63809
ब्यावरा रामचंद्र दांगी कांग्रेस नारायण सिंह 12102
आगर विपिन वानखेड़े कांग्रेस मनोज ऊंटवाल 1998
हाटपिपल्या मनोज चाैधरी बीजेपी राजवीर सिंह 13904
मांधाता नारायण सिंह पटेल बीजेपी उत्तमपाल सिंह 22129
नेपानगर सुमित्रा देवी बीजेपी रामकिशन पटेल 26340
बदनावर राज्यवर्धन सिंह बीजेपी कमल सिंह पटेल 32133
सांवेर तुलसी सिलावट बीजेपी प्रेमचंद गुडूडुू 53264
सुवासरा हरदीप सिंह डंग बीजेपी राकेश पाटीदार 29440
जौरा सुबेदार सिंह बीजेपी पंकज उपाध्याय 13478

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *