Fri. Oct 2nd, 2026

मुकेश-नीता अंबानी दादा-दादी बने, आकाश और श्लोका के घर बेटे का जन्म हुआ

मुंबई । देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी।

अंबानी ने पिछले साल टॉय चेन खरीदी तो लोगों ने मजाक किया
पिछले साल, मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने आने वाले ‘नए मेहमान’ के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं।

कोरोना के बीच भी फायदे में रहा रिलायंस ग्रुप

कोरोना के मुश्किल दौर में जब देश-दुनिया की कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ, रिलायंस ग्रुप फायदे में रहा। रिलायंस जियो ने इस साल अपनी हिस्सेदारी बेचकर करीब पांच लाख करोड़ रुपए जुटाए।

आकाश की स्कूल फ्रेंड रहीं श्लोका

आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की है। बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। श्लोका ने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।​​​​

स्विट्जरलैंड में हुआ था प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन

आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल रहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed