Sun. May 19th, 2024

भारत में भी मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से लौटे 6 मरीज संक्रमित

 दिल्ली। कोरोना वायरस का नया और अधिक तेजी से फैलने वाला रूप यानी स्ट्रेन अब भारत में भी आ चुका है। जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन से लौटे छह मरीजों में कोरोना का यह स्ट्रेन मिला है। इसके बाद से सरकार अलर्ट पर है। इन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है और जो लोग इनके सम्पर्क में आए हैं, उनकी जांच जारी है। बता दें, कोरोना का यह नया रूप ब्रिटेन में मिला है, इसके बाद से वहां दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया है। न्यू ईयर पर जश्न की इजाजत की दी गई है। इससे पहले क्रिसमस पर भी लोगों को घरों में ही रखा गया। इस स्ट्रेन के बारे में कहा जा रहा है कि यह ज्यादा घातक नहीं है, लेकिन तेजी से फैलता है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि

भारत में नए कोरोना वायरस के मरीज मिलने की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कर दी है। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूके से लौटे 3 मरीजों के नमूनों का परीक्षण किया गया है और NIMHANS, बेंगलुरु की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कोरोना का नया रूप मिला है। इसी दो हैदराबाद की लैब में दो यात्रियों, और पुणे की लैब में एक यात्री (कुल 6) में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। सभी 6 लोगों को सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है।यह भी पढ़ें

बता दें, कोरोना का नया रूप मिलने के बाद भारत ने ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। हालांकि नवंबर के आखिरी से लेकर दिसंबर तक हजारों यात्री भारत आए। इनकी जांच हो रही है। आशंका है कि देश में अभी कोरोना के नए स्ट्रेन वाले और मरीज मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed