Sun. May 19th, 2024

दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा शीतलहर की चपेट में

दिल्ली दिल्ली और आसपास के राज्यों समेत पूरा उत्तर भारत एक बार फिर शीतलहर की चपेट में है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान शून्य या शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। अगले चौबीस घंटों के दौरान भी कश्मीर के कई स्थानों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड में नववर्ष का स्वागत कड़ाके की ठंड के बीच होगा। यहां भी कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। बुधवार को सुबह में कोहरा होगा और शीतलहर के कारण अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दोनों दिन सुबह के समय घना कोहरा होगा। तीन और चार जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के उच्चपर्वतीय इलाकों के साथ श्रीनगर समेत कई निचले इलाकों में भी मंगलवार तड़के बर्फबारी शुरू हो गई।

कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी और कोहरे से जनजीवन भी प्रभावित रहा। रेल सेवा और सड़क यातायात पर भी कोहरे की मार पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को आठ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। हिमपात के बाद सीजन में पहली बार डलहौजी में अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। ऐसे में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी जमाव बिदु से नीचे दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed