Wed. Jun 10th, 2026

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले, चाहे कोई मंत्री हो या विधायक, हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं

उज्जैन। उज्जैन में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, इसलिए कार्यकर्ता का सम्मान और आदर बनाए रखना चाहिए। चाहे कोई विधायक हो, सांसद हो या मंत्री सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी में निर्णय भी सामूहिकता के आधार पर होते हैं, इसलिए समन्वय का होना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed