Thu. Apr 30th, 2026

रवि शास्त्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन:भारतीय क्रिकेट कोच ने डॉक्टर्स और साइंटिस्ट का जताया आभार, बोले- देश का झंडा ऊंचा रखने में आपका योगदान अहम

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आज पहला डोज लिया है। मेडिकल प्रोफेशनल्स और साइंटिस्ट्स को इसके लिए धन्यवाद। इस महामारी के दौरान भारतीय झंडे को ऊंचा रखने में आपकी भूमिका अतुलनीय है।

हॉस्पिटल स्टाफ का व्यवहार देखकर खुश हूं
58 साल के शास्त्री ने हॉस्पिटल स्टाफ की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मैं अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में कांताबेन और उनकी टीम के प्रोफेशनलिज्म को देखकर बेहद खुश हूं। उन्होंने बेहतरीन तरीके से कोविड-19 वैक्सीन और लोगों को डील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *