Fri. Jul 17th, 2026

नक्सलियों का दावा, उनके कब्जे में है एक जवान

बीजापुर, सुकमा । बीजापुर व सुकमा की सरहद पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद जवानों को घटना स्थल से निकाला गया, लेकिन इस बीच कोबरा बटालियन के एक जवान रामेश्वर सिंह मनहास लापता थे। इनको लेकर नक्सलियों ने मीडिया को सूचना दी है कि लापता जवान उनके कब्जे में और वो सुरक्षित है, साथ ही समय आने पर उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

करीब 11 बजे नक्सलियों ने फोन पर मीडिया को यह जानकारी दी कि कोबरा का लापता जवान उनके कब्जे में है और नक्सलियों ने कहा कि जवान सुरक्षित है और उसे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुचाएंगे। साथ ही नक्सलियों ने कहा कि जवान भी सरकारों के इशारे पर ऑपरेशन कर रहे हैं वो बंद करे। लापता जवान रामेश्वर सिंह मनहास जम्मू-कश्मीर का निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed