Wed. Nov 18th, 2026

पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे अक्षय खन्ना और रवीना टंडन

नई दिल्ली। 90’s के दशक की सुपरस्टार ‘मस्त मस्त’ गर्ल रवीना टंडन और अक्षय खन्ना पहली बार डायरेक्टर विजय गुट्टे की वेबसीरीज ‘Legacy’  में एक दूसरे का आमना-सामना करते नजर आएंगे। पहली बार अभिनय के इन दो दिग्गजों को एक साथ, एक मंच पर देखना काफी एक्साइमेंट वाला होगा।

दोनों के बीच होगा टकराव
इस सीरीज में दोनों किरदारों के बीच के हाई वोल्टेज ड्रामा और पावर का टकराव देखने को मिलने वाला है। इन दोनों के बीच की इस फाइट को दिखाने के लिए और विश्व भर के दर्शकों तक इस ड्रामा सीरीज को पहुंचाने के लिए वेबसीरीज की शूटिंग कई देशों में हो चुकी है। 

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म 
डायरेक्टर विजय गुट्टे इसके पहले ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ‘ बना चुके हैं। जिसने काफी तारीफें बटोरी थीं और अब वेबसीरीज ‘Legacy’  के जरिये वह डिजिटल जगत में एंट्री अक्षय खन्ना और रवीना टंडन के साथ कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट के बारे में अक्षय खन्ना कहते हैं कि काफी ताजा अनुभव होता है उन कहानी पर काम करने में, जहां आप अपनी सीमा से परे, अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करते हैं। हम कहानी के बारे में जानकार थे, इसीलिए ये हमारी जिम्मेदारी थी कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ दें, ताकि दर्शकों तक वो बात पहुंच सके जो हम पहुंचाना चाहते हैं और मैं खुश हूं कि वेबसीरीज की दुनिया में ‘Legacy’ से मेरी शुरुआत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *