Sun. May 31st, 2026

ग्वालियर के लिए प्रदेश सरकार ने आज फिर पहुंचाए रेमेडेसिविर इंजेक्शन

ग्वालियर | 23-अप्रैल-2021

      कोरोना के इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रेमेडेसिविर इंजेक्शन सहित अन्य जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा आज विशेष विमान से ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए फिर से रेमेडेसिविर इंजेक्शन पहुंचाए गए हैं।
यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रेमेडेसिविर इंजेक्शन के डिब्बे रिसीव किये।
ग्वालियर जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत रेमिडेसिविर इंजेक्शन मुहैया कराने के लिए कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने विशेष व्यवस्था बनाई है। उन्होंने इसके लिए  एक समिति गठित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed