Mon. Sep 21st, 2026

रेमेडेसिविर इंजेक्शन के वितरण के लिये कलेक्टर ने बनाई दो सदस्यीय समिति

ग्वालियर | 23-अप्रैल-2021

      गंभीर कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रहे रेमेडेसिविर इंजेक्शनस को पारदर्शिता के साथ वितरित करने के लिए कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने दो सदस्यीय समिति बनाई है। यह समिति संबंधित अस्पतालों में पहुँचेगी और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत और पूरी पारदर्शिता के साथ गंभीर मरीजों के लिए इंजेक्शन मुहैया कराएगी।
रेमेडेसिविर इंजेक्शन वितरण के लिए गठित समिति में ड्रग इंस्पेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल और चिकित्सा अधिकारी डॉ नागेन्द्र ऋषीश्वर को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed