Tue. Jul 7th, 2026

जम्मू के बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 4 मरीजों की मौत, पीड़ित परिवारों ने किया हंगामा

जम्मू के बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने से 4 मरीजों की मौत हो गई. हालांकि अस्पताल अब दावा कर रहा है कि ऑक्सीजन की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक रुकी और अस्पताल में भर्ती चार मरीजों ने दम तोड़ दिया.

अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से हुई इन लोगों की मौत के बाद गुस्साए परिवार वालों ने परिसर में खूब हंगामा किया. पहले आरोप था कि अस्पताल मौत की वजह छिपा रहा है. लेकिन परिवार वालों के हंगामे और पुलिस के एक्शन के बाद अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी से मौत की बात मानी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *