Thu. Aug 27th, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद की हिंसा पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी? जानें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी ने कई वीडियो जारी कर दावा किया है कि टीएमसी के कार्यकर्ता हिंसा पर उतारू हैं. बीजेपी का दावा है कि हिंसा में उसके 9 कार्यकर्ताओं की मौत हुई है और घायल हुए हैं. बीजेपी का दावा है कि टीएमसी के कार्यकर्ता बीजेपी के लोगों के घरों पर हमले कर रहे हैं.

बंगाल में कई जगहों पर हिंसा की घटना पर एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जीवन का अधिकार मौलिक अधिकार है. लोगों के जीवन की रक्षा करना किसी भी सरकार का पहला कर्तव्य होना चाहिए. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो वे अपने मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन में असफल हैं. हम जीवन की रक्षा के लिए किसी भी सरकार की विफलता की निंदा करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *