Wed. Sep 23rd, 2026

शादी के चंद घंटों बाद ही दुल्हन की मौत , मच गया कोहराम

चंपावत(पाटी) – विकासखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर तोली गांव में बेटे की शादी के लिए घर को सजाया गया। रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया और रविवार सुबह कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदीप की बारात ने तोली गांव से दुल्हन के घर टनकपुर में वार्ड संख्या एक के लिए प्रस्थान किया। दोपहर करीब दो बजे बारात टनकपुर पहुंची और सात फेरों के साथ प्रदीप और चंपा का विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद रात करीब 11 बजे बारात वापस तोली गांव पहुंच गई।
सोमवार सुबह आठ बजे अचानक दुल्हन की तबियत बिगड़ी और उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। दुल्हन के दम तोड़ते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डा.आभास सिंह के मुताबिक अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed