Thu. Nov 26th, 2026

कोरोना की चपेट में आने से सपा नेता पंडित सिंह का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

लखनऊ: कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का निधन हो गया है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लखनऊ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंडित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

 

अखिलेश यादव ने जताया दुख 
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ”वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ जी का निधन, अत्यंत दुखद. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना.”

 

 

सपा के बड़े नेताओं में शामिल थे पंडित सिंह
विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार थे और मुलायम सिंह यादव के समय से ही सपा में सक्रिय थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed