Sun. Oct 4th, 2026

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, STF ने की कार्रवाई

बलिया. यूपी के बलिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पिछले 12 वर्ष से नौकरी कर रही एक शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया है.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्राथमिक विद्यालय, छोटकी विषहर पर तैनात शिक्षिका ममता कुमारी को बर्खास्त कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर एसटीएफ ने प्रमाण पत्रों की जांच की तथा जांच में इण्टरमीडिएट की मार्कशीट फर्जी पाया.

उन्होंने बताया कि एसटीएफ की जांच के बाद उन्होंने शिक्षिका ममता कुमारी को सुनवाई का व अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया तथा इसके बाद यह कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि ममता कुमारी विशिष्ट बीटीसी 2007 में चयनित हुई थी और 27 जून 2009 को सेवा में आई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed