Sat. Jun 27th, 2026

सड़क हादसे में रेल इंजीनियर सहित दो की मौत, अन्य तीन घायल

सुलतानपुर। कुड़वार थाने के लखनऊ वाराणसी हाईवे पर असरोगा टोल प्लाजा के निकट इनोवा गाड़ी एवं ट्रैक्टर की भिड़न्त में दो लोगों की मौत हो गयी। तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर निवासी रेल इंजीनियर गजेंद्र सिंह तोमर व लखनऊ के चालक सैफ एवं अन्य तीन के साथ जौनपुर से लखनऊ के लिए गुरुवार की रात जा रहे थे। असरोगा टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रैक्टर में इनोवा गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में चालक सैफ की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रेल इंजीनियर गजेंद्र सिंह तोमर की भी मौत हो गयी। चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल मनोज दुबे, को लखनऊ रेफर कर दिया। रामसागर सिंह यादव और राजेश शर्मा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र, जिलाधिकारी रवीश गुप्त एवं मुख्य चिकित्साधिकारी अस्पताल पहुँच कर देर रात तक जायजा लेते रहे। कुड़वार थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed