Sat. May 2nd, 2026

20 साल बाद तेलुगु सिनेमा में लौटेंगी शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी करीब 20  साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। रिपोट्र्स की मानें तो उन्हें महेश बाबू स्टारर ’28’ में अहम किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वे महेश बाबू की आंटी के रोल में दिख सकती हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछले दिनों चर्चा थी कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस की रेस में जान्हवी कपूर और पूजा हेगड़े शामिल हैं, जिस पर भी अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। खैर, शिल्पा ने 1996 में ‘शशा वीरुदू सागरा कन्या’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था और पिछली बार वे 200 1 में रिलीज हुई ‘भलेवादिवी बैसू’ में नजर आई थीं।
आदिल हुसैन की अपील- कोविड हेल्थकेयर सुविधाओं में तब्दील हों सभी मस्जिद
कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन देशभर के 4 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले रही है। ऐसे में कई धार्मिक स्थलों को कोविड केयर सेंटर्स में तब्दील कर दिया है। इनमें कुछ गुरुद्वारे और मंदिर शामिल हैं। अब ‘इश्किया’ और ‘गुड न्यूज’ जैसी फिल्मों के अभिनेता आदिल हुसैन ने मस्जिदों से भी इस तरह की शुरुआत करने की अपील की है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, सभी मस्जिदों को कोविड हेल्थकेयर सुविधाओं में तब्दील किया जा सकता है, ऑक्सीजन आदि से लैस किया जा सकता है और सभी समुदायों की मदद की जा सकती है। ठीक गुरुद्वारों की तरह। मैं सिख समुदाय का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने हमेशा की तरह दिखा दिया कि मानव सेवा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *