Sat. Jun 27th, 2026

चक्रवात यास: पीएम मोदी ने ओडिशा और बंगाल में समीक्षा के बाद किया मुआवजे का एलान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चक्रवात ‘यास’ से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हुए नुकसान का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने मुआवजे की घोषणा की. पीएम मोदी दिल्ली से रवाना होने के बाद पहले भुवनेश्वर गए, यहां उन्होंने समीक्षा बैठक की. बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

इसके बाद प्रधानमंत्री बालासोर और भद्रक के प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकल गए. यहां से पश्चिम बंगाल आए और समीक्षा बैठक की. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हिंगलगंज और सागर में समीक्षा बैठक करने के बाद, मैं कलाईकुंडा में पीएम मोदी से मिली और उन्हें पश्चिम बंगाल में चक्रवात के बाद की स्थिति से अवगत कराया. मैंने उन्हों नुकसान पर रिपोर्ट सौंपी. अब मैं नुकसान का जायजा लेने दीघा जा रही हू.

चक्रवात यास बुधवार को ओडिशा के तटीय इलाके से टकराया था. चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत हुई है. जबकि इसके कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

पश्चिम बंगाल सरकार ने दावा किया है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं.‘ताउते’ के बाद एक सप्ताह के भीतर देश के तटों से टकराने वाला ‘यास’ दूसरा चक्रवाती तूफान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed