Mon. May 25th, 2026

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दमुवाढूंगा निवासी ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज ने तोड़ा दम

हल्द्वानी। यहां के एसटीएच चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित ब्लैक फंगस के दमुवाढूंगा निवासी संदिग्ध मरीज की मृत्यु हो गई है। उसने कल एसटीएच में दम तोड़ा। कल एसटीएच में ब्लैक फंगस के पांच नए मरीज सामने आए। इनमें दिल्ली के दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है जबकि तीन की रिपोर्ट आनी है।
हम आपको बता दें कि दमुवाढूंगा निवासी 64 वर्षीय कोविड पॉजिटिव व्यक्ति को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए थे। मरीज ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। हालांकि मरीज की ब्लैक फंगस की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। दूसरी ओर दिल्ली निवासी 74 वर्षीय वृद्धा और दिल्ली निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। दोनों ब्लैक फंगस से ग्रस्त हैं और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालांकि कोविड निगेटिव हैं। काशीपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, हल्द्वानी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति और रामनगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। इनमें ब्लैक फंगस के लक्षण हैं और संदिग्ध मानकर इलाज किया जा रहा है। एसटीएच में ब्लैक फंगस के कुल 12 मरीजों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *