Fri. May 1st, 2026

सोलन मे दो अलग-अलग मामलों में चार युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

सोलन पुलिस नशे के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस ने दो अलग-अलग मामलो में शिमला के चार युवको को चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहले मामले में सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने
गुप्त सुचना के आधार पर पिक अप (HP 92-0951) को चेक किया।

पिकअप में दो युवक बैठे हुन थे जिनसे पुलिस ने 1270 ग्राम हीरोइन बरामद किया। युवक की पहचान (24) संजीव कुमार पुत्र गंगाराम निवासी गांव पलारन डाकघर कोटला तहसील कुमार सेन जिला शिमला तथा (27) अमन पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव चालन डाकघर किंगल तहसील कुमार सिंह जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मामले में सोलन थाना के अंतर्गत सपरून चौकी की टीम रात्रि गश्त पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप (HP95-6862) की चेकिंग की। चेकिंग करने पर पुलिस ने पिकअप में बैठे दो युवको से 3.59 ग्राम चिट्टा हीरोइन बरामद किया। युवक की पहचान (31) अमोल चौहान पुत्र भूपेश चौहान व् (27) केतन पुत्र भूपेश चौहान निवासी गांव य डाकघर बूटी तहसील कुमार सेन जिला शिमला के रूप में हुई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *