Fri. Apr 24th, 2026

कल रुद्रपुर दौरे पर रहेंगे सीएम तीरथ, कोरोना काल में मौजूदा हालातों को लेकर अधिकारियों से करेगे वार्ता

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कल ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर दौरे पर रहेंगे। जहां मुख्यमंत्री रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ कोरोना की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल मुख्यमंत्री रुद्रपुर आ रहे हैं और कोरोना काल में मौजूदा हालातों को लेकर वह अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। इसके साथ ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और ईएसआईसी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तीरथ सिंह रावत ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर दौरे पर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *