Fri. May 1st, 2026

आज रुद्रपुर और हरिद्वार में, कोविड अस्पताल का करेंगे निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM TSR) शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रपुर पहुंचे हैं। सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से रुद्रपुर में पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ISIC अस्पताल जाकर कोविड मरीजों को दिए जा रहे इलाज और व्यवस्थाओं का जाँच-पड़ताल किया। वहीं इस दौरान CM का विरोध कर रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ समेत दर्जनों कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तीरथ सिंह रावत जिला अस्पताल में क्रायोजेनिक टैंक से ऑक्सीजन आपूर्ति का उपलब्ध करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विकास योजनाओं भी उपलब्ध करेंगे, मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 वार्डों का निरीक्षण करेंगे और वहां से लौटकर कलक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री (CM TSR) राधा स्वामी सत्संग व्यास में संचालित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री राधा स्वामी सत्संग व्यास में बने हेलीपैड से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। हरिद्वार में मुख्यमंत्री दोपहर पौने तीन बजे भल्ला इंटर कालेज स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे एवं कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। साढ़े तीन बजे बाबा बर्फानी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। करीब चार बजे मुख्यमंत्री सीसी आर भवन पहुंचेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *