Sat. Aug 29th, 2026

कोरोना के घटे तो अब ब्लैक फंगस के बढ़ने लगे मामले, दो और मरीज मिले

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले घटने लगे तो अब ब्लैक फंगस का आंकड़ा रफ्तार पकड़ने लगा है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लैक फंगस के दो और मरीज पहुंचे हैं। ये दोनों हमीरपुर जिला के हैं। 

विशेषज्ञ डॉक्टर इन मरीजों के उपचार में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि इन मरीजों की आंखों में सूजन के चलते टेस्ट किया गया तो ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनकी सर्जरी भी की गई है।

आईजीएमसी में अब तक नौ मामले सामने आए हैं, जिनमें से अकेले हमीरपुर से छह, सोलन से दो और एक मरीज शिमला से सामने आया था। नौ में से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी ब्लैक फंगस के छह मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *