Fri. Jul 31st, 2026

अपनों के ही न आएं काम तो कैसी राजनीति… बीजेपी में आते ही जितिन प्रसाद का कांग्रेस पर वार

नई दिल्ली । अपनों के ही न आएं काम तो कैसी राजनीति… बीजेपी में आते ही जितिन प्रसाद का कांग्रेस पर वार कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें देशहित में काम करने वाला नेता बताया है। इसके साथ ही अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के अलावा अन्य सभी दल अब व्यक्ति या क्षेत्र विशेष के ही होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में यदि कोई पार्टी और नेता काम कर रहे हैं तो वे बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी हैं। जितिन प्रसाद ने कहा कि मेरा कांग्रेस पार्टी से तीन पीढ़ियों का साथ रहा है और लंबे मंथन के बाद मैं बीजेपी में आया हूं। सवाल यह नहीं है कि मैं किस दल को छोड़कर आ रहा हूं। सवाल यह है कि मैं किस दल में और क्यों जा रहा हूं। जितिन प्रसाद ने कहा कि मैंने देश भर में लोगों की राय को समझते हुए यह जाना है कि बीजेपी ही सही मायनों में संस्थागत दल है। जितिन प्रसाद ने कहा, ‘मैंने बीते 8 से 10 सालों में देश भर में घूमकर लोगों की राय लेकर यह जाना है कि यदि सही मायनों में कोई दल है तो वह भाजपा है। आज अन्य सभी दल व्यक्ति या फिर क्षेत्र विशेष के हो गए हैं। आज सीमाओं पर देश जिस तरह की चुनौती का सामना कर रहा है, उसमें बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में यदि कोई नेता काम कर रहा है तो वह पीएम नरेंद्र मोदी हैं। वह नए भारत का जो निर्माण कर रहे हैं, उसमें मुझे भी शामिल होने का मौका मिल रहा है, वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed