Thu. Apr 30th, 2026

कमलनाथ की तबीयत बिगड़ी:MP के पूर्व CM गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत; कोरोना की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (74) की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोविड टेस्ट कराया गया है। हालांकि उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच में हल्का इंफेक्शन पाया गया है। इसके चलते फिर से कोविड टेस्ट कराया जाएगा। कमलनाथ के करीबियों ने बताया दो-तीन दिन से सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत के बाद रूटीन चेकअप के लिए वे मेदांता गए थे। डॉक्टर्स की पैनल ने ऐहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद वे भर्ती हो गए। मेदांता के सीनियर डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं।

कमलनाथ की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद उनके बेटे और सांसद नकुल नाथ दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। वे शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।

एक दिन पहले कमलनाथ का छिंदवाड़ा दौरा टला था
कमलनाथ का 8 जून से संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा का तीन दिवसीय दौरा था। लेकिन अचानक व्यस्तताएं बताकर दौरा टाल दिया गया था। इसे भी स्वास्थ्य कारणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *