Tue. Nov 24th, 2026

किशन नगर चौक के पास स्थित एक सैनिटरी शोरूम की ऊपरी मंजिलों में लगी आग

देहरादून। आज दिनांक 11/06/21 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कैंट व फायर स्टेशन देहरादून को सूचना मिली कि किशन नगर चौक के पास स्थित एक सैनिटरी शोरूम की ऊपरी मंजिलों में आग लग गई है।  उक्त सूचना पर फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन तथा थाना कैंट से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।  मौके पर किशन नगर चौक पर स्थित सोमानी सिंघल ग्रेनाइट हाउस कि 05 मंजिला बिल्डिंग के ऊपर के तीन मंजिलों में भीषण आग लगी हुई थी,  जिसे दमकल के 11 वाहनों द्वारा द्वारा बुझाने का प्रयास किया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दुकान के कर्मचारियों द्वारा शोरूम को बंद करते समय उपरी मंजिल से धुआं निकलता देख इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी।  शोरूम की ऊपरी मंजिलों में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था, जिसमें संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed