Thu. Apr 30th, 2026

20 जून के बाद झमाझम की उम्मीद:48 घंटे में आएगा मानसून शुरुआत में हल्की बारिश

उमस से जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के राडार प्रभारी वेदप्रकाश का कहना है कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात से हल्की बारिश की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि मानसून को शहर में दस्तक देने में 48 घंटे लगेंगे। इसमें देरी की दो वजह बताई जा रही है।

पहली बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र निरंतर आगे बढ़ने की जगह स्थिर हो गया है। दूसरा अरब सागर से बना एक सिस्टम प्रभावी नहीं दिखाई दे रहा। दोनों के प्रभाव से शहर में बारिश होती है। 20 जून के बाद झमाझम के आसार बन रहे हैं।
शहर में बारिश नहीं हाेने से बढ़ रही उमस
बारिश नहीं होने से उमस बढ़ने लगी है। जीवाजी वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 67 और शाम को 42 फीसदी रही। दोपहर में झुलसाने वाले गर्मी से सामना हुआ तो शाम को भी सुकून नहीं मिला। शाम 5.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई थी।
अब आगे : गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना।

मानसून की स्थिति : हरदा, बुरहानपुर होकर सीहोर तक पहुंच गया है। 48 घंटे में उज्जैन के साथ इंदौर और आसपास सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *