Wed. Jun 3rd, 2026

नशे के आदी 17 साल के किशाेर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

ग्वालियर । थाटीपुर में 17 साल के विजय ने बुधवार की रात को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिलोचन सुंघने का नशा करता था। पुलिस ने बताया कि किशोर के संबंध में केवल इतना पता चला है कि वह नशे का आदी था। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। थाटीपुर थाना पुलिस ने किशोर के आत्महत्या करने के वास्तविक कारण पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी है। थाटीपुर में निवास करने वाला विजय पुत्र रंजीत सिंह काफी समय से नशे का आदी था। काम-धंधा भी कुछ नहीं करता था। मृतक का पिता भी मजदूरी करता है। बुधवार को विजय घर आया। चूंकि शुरू से ही वह घूमता-फिरता रहता था। इसलिए घरवाले उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। बुधवार को वह घर आया और कमरे में चला गया। घरवालाें की नजर जब कमरे में पड़ी ताे वहां विजय फांसी पर लटके हुए दिखाई दिया। विजय ने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। घरवालों की नजर पड़ते ही हल्ला मच गया। स्वजनाें ने किशोर के शव को फांसी का फंदा काटकर नीचे उतारा। किशोर के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद शव को डेड हाउस पहुंचा दिया। पुलिस ने गुरुवार को शव का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया। थाटीपुर थाना पुलिस ने घरवालों की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस किशोर के आत्महत्या करने का कारण पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed