Thu. Apr 30th, 2026

सड़कों पर भरा पानी:शहर में देर रात कई इलाकों में तेज बारिश

शहर में बुधवार देर रात कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बीआरटीएस सहित कई सड़कों पर पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली भी गुल रही। हालांकि मौसम विभाग ने मानसून घोषित किए जाने की तारीख 15 के बजाय 20 जून कर दी है, लेकिन 20 को भी मानसून आने के आसार नहीं हैं।

मालवा में आने वाला मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश तरफ सक्रिय हो रहा है। इस महीने में केवल 1.5 इंच ही बारिश हुई है। धूप और उमस ने परेशान कर रखा है। आने वाले दिनों में भी ऐसे मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *