Sun. Apr 19th, 2026

हरीश रावत बोले, पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्री की जुबानी जंग से उत्तराखंड को आघात

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने हरिद्वार में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े को लेकर सरकार और भाजपा के रवैये पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़े में दोषियों पर कार्रवाई के बजाय वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री की जुबानी जंग में राज्य की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। यह रवैया जारी रहा तो हरिद्वार से उठने वाले बड़े तूफान का नेतृत्व कांग्रेस करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि हरिद्वार में कुंभ के दौरान कोरोना टेस्टिंग में फर्जीवाड़े को लेकर पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री के बीच दोषारोपण पर भाजपा को जवाब देना चाहिए। दोषारोपण करने वाले दोनों व्यक्ति भाजपा से संबद्ध हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार भी भाजपा की ही थी। वर्तमान तीरथ सिंह रावत सरकार भी भाजपा की ही है। एक-दूसरे पर दोषारोपण कर जनता को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान जितने बड़े पैमाने पर यह फर्जीवाड़ा हुआ, इससे उत्तराखंड कलंकित हुआ है। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सावधान रहने के बजाय यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कौन दोषी है और किन्हें बचाने की कोशिश हो रही है, यह देखा जाना चाहिए। उन्हें इस मामले में लंबे हाथ दिखाई दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने राज्य की प्रतिष्ठा की हंडिया चौराहे पर फोड़ दी है। उसे लुकाछिपी का खेल बंद करना चाहिए। अन्यथा हरिद्वार से बड़ा तूफान उठेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed