Fri. Jun 26th, 2026

घरेलू हिंसा से तंग आकर महिला ने पहाड़ी से कूदकर दी जान

हिमाचल प्रदेश में एक विवाहिता द्वारा पहाड़ी से कूद कर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामला औद्योगिक नगरी नालागढ़ का है। जहां महिला ने घरेलू हिंसा से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आहत महिला ने उसने ऊंची पहाड़ी से छलांग लगा दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शिमला स्थित IGMC भेज दिया है।

दूसरी ओर मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता जीत राम अंब (ऊना) ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सात साल पहले यहां कुलदीप कुमार निवासी पंजैहरा (नालागढ़) से हुई थी। लेकिन कुलदीप कुमार उनकी बेटी के साथ अकसर मारपीट करता था। यह मामला पंचायत में भी गया, लेकिन फिर भी कुलदीप के रवैये में कोई सुधार नहीं आया।

कुलदीप की आए दिन मारपीट के तंग आकर उसकी बेटी पांच महीने से अपने मायके में ही थी। जब कुलदीप उनकी बेटी को लेने आया। उनकी बेटी उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी।  फिर भी उन्होंने बेटी को उसके साथ भेज दिया। तभी करीबन शाम 5 बजे उनको दामाद का फोन आया कि उनकी बेटी ने पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि इनकी बेटी ने कुलदीप की प्रताड़ना से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed