Wed. Apr 29th, 2026

पटवाडांगर में फिल्म सिटी बनाने को होंगे गंभीर प्रयास : औद्योगिक विकास मंत्री

नैनीताल : औद्योगिक विकास व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि पटवाडांगर में फिल्म सिटी बनाने को लेकर गंभीर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां कृषि विभाग की 50 एकड़ भूमि है, जबकि 50 एकड़ भूमि स्वास्थ्य विभाग की है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल जमीन के उपयोग के पक्षधर हैं। वह शुक्रवार को इसका निरीक्षण भी करेंगे। मंत्री ने पटवाडांगर में फिल्म सिटी के मामले में सही जानकारी नहीं देने पर विभागीय अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

गुरुवार शाम को नैनीताल क्लब पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक संजीव आर्य के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही जिले के विकास कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने मंत्री के समक्ष शहर से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों पर चर्चा कर उनका क्रियान्वयन कराने का आग्रह किया।

इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने व संगठन को मजबूत बनाने का आह्वाान किया। शाम को मंत्री ने जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल के साथ भी बैठक की। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्टए मनोज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, डा. हरीश बिष्ट, संजय वर्मा, विश्वकेतु वैद्य, गजाला कमाल, मोहित साह, विक्की राठौर, आशु उपाध्याय, अरुण कुमार, आयुष भंडारी, फैजान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *