Fri. Jun 26th, 2026

CM तीरथ सिंह रावत ने सुनी जन समस्याएं, निर्धारित समय में समाधान करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जन समस्याओं को सुनते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबंधित पेंशन से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जाएगी और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जाएगा। निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकता है, उनका अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के लिए कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed