Wed. Apr 29th, 2026

तमाम कांग्रेस विधायक पहुँचे दिल्ली , आज नेता प्रतिपक्ष का चयन संभव

कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता और उप नेता के नाम आज तय होने की उम्मीद है। कांग्रेस ने सभी विधायकों को इसके लिए दिल्ली बुला लिया है और तमाम विधायक दिल्ली पहुँच भी गए हैं। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में विधानमंडल दल की बैठक होगी। बैठक में नए नेता के नाम पर मुहर लगने की संभावना है।
इसी माह नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश का निधन होने के कारण कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता का पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही नए नेता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा का नाम प्रमुख दावेदारों में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी माहरा के लिए पैरवी कर चुकी है। उनके साथ ही वरिष्ठत विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल तथा हरिद्वार से विधायक काजी निजामुद्दीन का नाम भी चर्चा में है। अब सोमवार को इन चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद है। सोमवार को दिल्ली में होने वाली विधानमंडल दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश सहप्रभारी दीपिका सिंह भी मौजूद रहेंगी।रविवार को भी इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में उत्तराखंड कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधानमंडल दल की बैठक में नए नेता के नाम पर मुहर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा मौजूद रहे। माना जा रहा है कि सोमवार शाम तक कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *