Thu. Nov 26th, 2026

शाहरूख खान ने शुरू की पठान फिल्म की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। फिल्म पठान में शाहरुख खान एक स्पाई का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाडिय़ा की भी अहम भूमिका है। बताया जा रहा है कि फिल्म पठान में सलमान खान का स्पेशल कैमियो होगा। फिल्म पठान की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर आने से पहले शुरू हुई थी। जैसे ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर टूटना शुरू हुआ और सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की, तब यशराज बैनर ने फिल्म की शूटिंग भी रोक दी। अब कोरोना का प्रकोप कम होता दिख रहा है, जिस कारण मेकर्स ने दोबारा पठान की शूटिंग शुरू करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed