Sat. Aug 8th, 2026

इंग्लैंड ने विमेंस वनडे सीरीज जीती:दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया; सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमाया

विमेंस वनडे क्रिकेट के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने सोफिया डंकले (नाबाद 73) और कैथरीन ब्रन्ट (नाबाद 33) की छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए कप्तान मिताली राज की 59 रनों की की पारी की बदौलत 221 रन बनाए। जवाब में इंगलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 47.3 ओवर में 225 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। केट क्रॉस को उनकी जबरदस्त गेंदबाजी (5/34) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। मंधाना ने 30 गेंद पर 22 रन बनाए और शेफाली ने 55 गेंद पर 44 रनों की पारी खेली।

मिताली राज की अर्धशतकीय पारी काम न आई।
मिताली राज की अर्धशतकीय पारी काम न आई।

 

मिताली राज ने भारतीय पारी को संभाला
एक समय में भारत ने 77 रन पर 3 विकेट गवां दिए थे। इसके बाद भारतीय पारी को कप्तान मिताली राज ने संभाला। उन्होंने 92 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंद पर 19 रन बनाए। झूलन गोस्वामी 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहीं।

केट क्रॉस ने लिए पांच विकेट
इंग्लैंड की ओर से केट क्रॉस ने 10 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट और एक्लेस्टोन ने 10 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। क्रॉस ने स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, हरनमनप्रीत कौर जैसी बड़ी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। एक्लेस्टोन ने शेफाली वर्मा जैसे युवा खिलाड़ी का विकेट लिया।

केट क्रॉस ने भारतीय पारी में पांच विकेट लिए।
केट क्रॉस ने भारतीय पारी में पांच विकेट लिए।

 

सोफिया ने नाबाद 73 रन की पारी खेली
टारगेट का का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 29 वें ओवर तक इंग्लैंड की टीम के 133 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। ऐसे में लग रहा था कि इंग्लैंड टीम हारने की कगार पर है। तब सोफिया डंकले और कैथरीन ब्रन्ट ने छठे विकेट के लिए 92 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को 48वें ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

डंकले ने 81 गेंद पर नाबाद 73 और कैथरीन ब्रन्ट ने नाबाद 33 रन बनाए। ओपनर टैमी ब्यूमोंट 10 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हीथर नाइट भी 10 ही रन बना सकीं। सलामी बल्लेबाज लॉरेन विनफील्ड हिल ने 57 गेंद पर 42 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed