Thu. Apr 30th, 2026

उत्‍तर प्रदेश के अड़ंगे से हिमाचल-चंडीगढ़ नहीं जा पा रहीं कुमाऊं डिपो की बसें

हल्द्वानी : उत्तराखंड को हिमाचल व चंडीगढ़ से परमिशन मिलने के बावजूद कुमाऊं के किसी भी डिपो की बस यहां नहीं जा सकेंगी। उत्तर प्रदेश से अनुमति मिलने में लगातार हो रही देरी के कारण यह दिक्कत आ रही है। हालांकि, गढ़वाल मंडल की रोडवेज बसों को हिमाचल-चंडीगढ़ जाने में कोई दिक्कत नहीं है। वाया दून से हिमाचल में प्रवेश कर आगे चंडीगढ़ का सफर भी तय हो जाएगा।

दो महीने से उत्तराखंड रोडवेज की बसों ने राज्य से बाहर का सफर तय नहीं किया है। हल्द्वानी से देहरादून जाने के लिए जसपुर बार्डर से लेकर चिडिय़ापुर तक उत्तर प्रदेश की सीमा पड़ती है। ऐसे में कुमाऊं से राजधानी के लिए भी बसों का संचालन ठप है। जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आरएम संचालन कुमाऊं यशपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को हिमाचल व चंडीगढ़ ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों के संचालन को लेकर अनुमति जारी कर दी है। लेकिन उप्र का हिस्सा पडऩे की वजह से कुमाऊं से यहां बसों का संचालन अभी नहीं किया जाएगा।

फायदे में उत्तर प्रदेश रोडवेज

स्थानीय रोडवेज अफसरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में टे्रन अभी पर्याप्त मात्रा में नहीं चल रही। जिस वजह से रोडवेज से सफर करने वालों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली की सवारियों को कौशांबी तक छोड़ा जाता है। उत्तराखंड के सभी बार्डरों पर भी भरपूर यात्री मिल रहे हैं। जिससे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की आय भी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *