Sat. Aug 8th, 2026

धर्म और संस्कृति की रक्षाः गाय की पूजन किया और ऑक्सीजन के लिए रोपे पौधे

ग्वालियर, 2 जुलाई।

जुझौतिया ब्राह्मण समाज ग्वालियर ने शुक्रवार को लाल टिपारा मुरार में पौधरोपण का आयोजन किया। समाज के महिला पुरुषों ने धर्म और  संस्कृति की रक्षा की शपथ लेते हुए पौथरोपण से पूर्व गौमाता का पूजन किया ओर चारा खिलाया।

संगठन के लोग शुक्रवार की सुबह गौशाला पहुंचे। गौशाला के महाराज ने गौमाता का पूजन कराया। पदाधिकारिटयों ने गौमाता की आरती उतारी। इसके बाद गौवंश को आहार खिलाया। आहार खिलाकर संगठन के महिला, पुरुष व बच्चों के चेहरे खिल उठे। गाय की भोली भाली चहलकदमी व शालीन व्यवहार से पदाधिकारियों के मन में प्रेम उमड़ पड़ा।

कोरोना से लिया सबक, ऑक्सीजन के लिए लगाए पेड़

जुझौतिया ब्राह्मण समाज के लोगों ने गौशाला में पौधरोपण भी किया। कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत के कारण कई लोग काल के गाल में समा गये थे। इस महामारी से आमजन ने सबक लिया है। इसलिए प्राकृतिक ऑक्सीजन देने के लिए पौधरोपण पर जोर दिया जा रहा है। इसे देखते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने गौशाला में  पौधरोपण भी किया। वहां आम,नीम, पीपल, शीशम आदि के पौधे लगाये हैं। गौशाला के महाराज ने पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया। इस आयोजन को युवा तरुणाई अनूप तिवारी, भाजपा नेता अशोक शर्मा, कांग्रेस के पूर्व पार्षद व प्रवक्ता आनंद शर्मा ने वरिष्ठजनों के सानिध्य में अंजाम दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल के अलावा, केडी सोनकिया, विजय कब्जू, रामदास रिछारिया, महेश मुदगल, लक्ष्मीनारायण रिछारिया, राजीव पस्तौर, शिव पटेरिया, फूलचन्द्र वाजपेई, जीपी अरजरिया, यशवंत रिछारिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed