Tue. Jul 7th, 2026

उमस बढ़ी, आज भी छाए रहेंगे बादल, अच्छी बारिश 9 के बाद

साफ मौसम और धूप की वजह से रविवार को फिर से तापमान में इजाफा हो गया है। दोपहर में बादलों की आवाजाही बढ़ी जरूर थी। लेकिन बादल बगैर बारिश किए रवाना हो गए। उमस रही। प्रदेश में मानसून के सक्रिय हुए 22 दिन से ज्यादा बीच चुके हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की रफ्तार धीमी हुई है।

संभावना है कि 9 जुलाई के बाद अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा।

जिले में अब तक 196.84 मिमी बारिश दर्ज की गई
जिले में इस सीजन में अभी तक 196.84 मिमी बारिश हो चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा केसली और सबसे कम बंडा ब्लॉक में बारिश हुई है। गौरतलब है कि पिछले साल तक 4 जुलाई तक 216.10 मिमी. बारिश हो चुकी थी। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार सागर में 137.1 मिमी., जैसीनगर में 190.4 मिमी., राहतगढ़ में 122 मिमी., बीना में 149.8 मिमी., खुरई में 147.7 मिमी, मालथौन में 63 मिमी., बंडा में 60.5 मिमी, शाहगढ़ में 106 मिमी, गढ़ाकोटा में 207.6 मिमी, रहली में 329 मिमी., देवरी में 368.1 मिमी. और केसली में 480.9 मिमी. वर्षा दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed