इंदौर का स्कीम नंबर 54 बना टापू:डेढ़ घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, लोग बोले- 20 साल से है ये समस्या
सोमवार दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक पूर्वी शहर में बारिश हुई। मेघदूत गार्डन के सामने स्कीम नंबर 54 की निचली गलियों में पानी जमा होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। नगर निगम ने स्कीम नंबर 54 के बड़े हिस्से में अब तक स्टॉर्म वॉटर लाइन नहीं बिछाई। इससे बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता, इस कारण यह स्थिति बनी।
स्टॉर्म वॉटर लाइन डाली नहीं, ड्रेनेज लाइन में कचरा
रहवासियों ने बताया कि 15-20 साल से हम लोग यहां जल जमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां ड्रेनेज लाइन है, लेकिन मेंटेनेंस नहीं होने से वह भी चोक रहती है। इससे जरा-सी बारिश होने पर गलियों में पानी भर जाता है।
