Sun. Aug 9th, 2026

कैबिनेट विस्तार शाम 6 बजे, भावी मंत्रियों से मिले पीएम

 दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट का विस्तार बुधवार शाम 6 बजे होने जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी पुष्टि कर दी है। सभी की नजर उन नए चेहरों पर है, जिन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। ताजा खबर यह है कि कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निवास पर भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इस सिलसिले में पीएम आवास पहुंचने वालों में शामिल हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, नारायण राणे, प्रीतम मुंडे, मीनाक्षी लेखी, भूपेंद्र यादव, सुनीता दुग्गल, शोभा तरांजले, कपिल पाटिल, अनुप्रिया पटेल। इनमें पशुपति पारस भी शामिल हैं यानी उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

सरकार में शिक्षित और युवा सदस्यों को मौका दिया जाएगा। इसी क्रम में सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 20 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा यूपी और बिहार का हो सकता है। जदयू की मोकी कैबिनेट में एंट्री तय मानी जा रही है। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो आज के विस्तार के बाद मोदी मंत्रिमंडल में 81 मंत्री हो सकते हैं। अभी 28 पद सरकार खाली हैं।

सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिधिया का आना तय: यूपी से 4 और बिहार से 3 मंत्री बनाए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में सहयोगी अपना दल से अनुप्रिया पटेल के साथ-साथ भाजपा के कोटे से वरुण गांधी को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है।भाजपा के कोटे से भी संभवतः सुशील मोदी मंत्री बनाए जा सकते हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिधिया का आना तय है। कर्नाटक में भी 2023 में चुनाव हैं। वहां से किसी सांसद को मंत्री बनाया जा सकता है। बंगाल से पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष को सरकार में लाया जा सकता है या उत्तर बंगाल से पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे मतुआ समुदाय के शांतनु ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। लद्दाख से युवा सांसद जामयांग नामग्याल को भी केंद्र सरकार में लाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed